♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*नरवर में बिजली के चपेट में हुई मौत में मृतकों के परिजनों को विशाल सिंह चंचल ने दिया पांच लाख का चेक , व्यक्त की शोक संवेदना**

G R News network editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 28 मई, 2025 (सू0वि0) – दिनांक 21.05.2025 को  तहसील सदर विकास खण्ड मरदह के अन्तर्गत ग्राम नरवर में काशीदास बाबा पूजा आयोजन के दौरान ट्रांसमिशन बिजली के चपेट में आने हुई हृदय विदारक घटना से चार युवकों के मौत की सूचना प्राप्त होने पर  अत्यन्त दुःख हुआ यह एक अत्यन्त पीडादायक क्षण हैं और इस कठिन समय में उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की संवेदनायें आपके साथ है। शोक की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार आपके परिवार के साथ खड़ी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें। इस दुखद घटना के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत मृतक के परिजनों रंजू यादव पत्नी छोटेलाल यादव, हीरालाल यादव पुत्र रामबदन यादव, कुन्नु यादव पुत्र शिवनाथ यादव को पॉच- पॉच लाख रूपये की सहायता धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
मौके पर पहॅुचे मा0 विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘‘चंचल‘‘ ने मृतक छोटेलाल यादव की पत्नी रंजू देवी को पांच लाख रूपये का किसान बीमा दुर्घटना का चेंक देते हुए सीएम या पीएम आवास दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक के बच्चें श्रेया,साक्षी,आर्यशी,आर्यन की पढ़ाई हेतु भी सहयोग करने का वादा करते हुए परिजनों का सांत्वाना दिया। मृतक अमन यादव के पिता हीरालाल यादव, मृतक गोरख यादव के पिता कुन्नू यादव को भी पांच लाख रूपये का चेंक प्रदान कर घटना पर गहरा शोक संवेदना प्रकट किया। मृतक रविन्द्र उर्फ कल्लू सिपाही की पत्नी रीमा यादव को ढ़ढास बढाते हुए हर सम्भव मदद दिलाने को कहा। पूजा के आयोजक सुरेन्द्र पंथी से भेंटकर घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए घायल संतोष यादव,पवन यादव,अभोरिक यादव,जितेन्द्र यादव,का कुशलक्षेम पूछते हुए हर सभंव मदद दिलाने व करने का सभी को आश्वासन दिया इस दुःख की घड़ी में परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उ0प्र0 सरकार एवं जिला प्रशासन आपके साथ है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बिरनों राजन सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष यादव, एमएलसी प्रतिनिधि डा0 प्रदीप पाठक, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, खण्ड विकास अधिकारी मरदह कौस्तुभ मणि त्रिपाठी, एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।
…………………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]