♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने भदौरा एम ओ वाई सी का, रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति (शाशी निकाय)  की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी, एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे। उन्होंने ओ0पी0डी संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ एवं ए0एन0एम की उपस्थिति का निर्देश दिया। समस्त सी0एच0सी, पी0 एच0सी पर सी0सी0टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये।
बैठक मे जिलाधिकारी ने ई-कवच, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की।        जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओ के प्रवस पूर्व पंजीकरण मे खराब प्रगति पर सी0एम0एस महिला चिकित्सालय एवं एम ओ वाई सी जखनियां, कासिमाबाद एवं गोड़उर से स्पष्टिकरण कर निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना अन्तर्गत प्रसव उपरान्त किसी भी महिला का भुगतान बाकी नहीं हो। जे0 एस0 एस0 के0 मे खराब प्रगति होने पर भदौरा एम0ओ0 वाई0सी0 का वेतन रोकन तथा स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत आयुष्मान कार्ड का अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन मे मनिहारी की प्रगति खराब होने पर एम ओ वाई सी का  वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। बैठक मे उन्होने निर्देश दिया कि शासन की जो भी लाभपरक योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में  मुख्य चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम),, समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]