
कैंट होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी और नाईट मार्केट के व्यापारियों ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन ||*

संतोष कुमार सिँह रिपोर्टर GR News network
वाराणसी :- वाराणसी व्यापार मंडल से संब्द्ध कैंट होटल एसोसिएशन के पदाधिकारीजन और नाईट मार्केट के व्यापारीगण मंगलवार को स्मार्ट सिटी नाईट मार्केट,कैण्ट वाराणसी स्थित रेलवे फ्लाई ओवर के नीचे के व्यापारियों को श्रेया कम्पनी द्वारा दुकानदारों को दुकान एलाट किया गया है तथा व्यापारियों द्वारा प्रति माह श्रेया कम्पनी को किराया व बिजली का चार्ज अलग से दिया जाता रहा चूँकि विद्युत विभाग का स्मार्ट सिटी के तहत श्रेया कम्पनी के ऊपर विभाग का बकाया होने के कारण उक्त दुकानदारों को पिछले तीन महीने से मुश्किल से 55 दिन लाईट मिल पाता है और दिनों में व्यापारियों को बिना लाईट के ही अपना कारोबार मुश्किल से किया जाता है जिससे कि व्यापारियों के समक्ष व्यापार न चल पाने के कारण भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है जिससे उक्त व्यापारीगण आपके विभाग से प्रीपेड कनेक्शन लेकर अपना व्यापार सुचारू रूप से करना चाहते हैं जिससे कि व्यापारीगण अपना-अपना व्यापार सुचारू रूप से कर सकें |
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र मे छोटे व्यापारीयों को श्रेया कम्पनी द्वारा परेशान कर धन उगाही करना बिल्कुल गलत हैं वाराणसी के व्यापारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे आज तो व्यापारी स्मार्ट सिटी सिगरा गये पर वहां कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं थे ये जानकारी मिलते व्यापारी बहुत नाराज नजर आये और जल्द ही बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम सब व्यापारी सड़क पर बैठने को तैयार हैं बिजली नहीं होने के कारण हमारा बहुत नुकसान हो रहा है हमारा सामान खराब होने से पूंजी टूट रही हम सब कर्ज लेने को मजबूर है |
स्मार्ट सिटी सिगरा पर नेत्रा जायसवाल,विक्की,सुनिल सोनकर, मनोज गुप्ता,रोशनी,अशोक,पंकज, राहुल,श्याम लाल,राजेश,सुरज, रोशन,अस्लम,सहीत काफी संख्या मे नाईट मार्केट के व्यापारी उपस्थित थे ||








