♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल की संस्‍थापक सदस्‍य बसंती देवी के पुण्‍यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में विद्यालय की संस्थापक सदस्य एवं जय मां धनौती मेमोरिलय ट्रस्ट अलावलपुर की पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय बसंती देवी का दिनांक 25/08/2025 को नौंवी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व सांसद मा0 जगदीश सिंह कुशवाहा ने स्व0 बसंती देवी को श्रद्धांजली दी और उनके व्यक्त्वि एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व0 बसंती देवी एक साहसी एवं निर्भीक महिला थी। वह धरती की तरह गंभीर और शालीनता की मूर्ति थी। वह सदैव बिना भेदभाव किये लोगों के प्रति आदर्श व सम्मान का भाव रखती थी। अनपढ़ होने के बावजूद भी विद्यालय के विकास के प्रति समर्पित रहीं। उन्होंनें जो शिक्षा की ज्योति जलाया वह अद्वितीय है। विद्यालय को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका अग्रणी व अविस्मरणीय है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर रामधारी सिंह यादव;पू0 जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टीद्ध अलगू कुशवाहा ;समाजसेवीद्ध , जनक कुशवाहा ;पूर्व सचिव कंाग्रेस पार्टीद्ध एवं अन्य वक्ताओं ने भी स्वर्गीय बसंती देवी के व्यक्त्वि पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रामराज कुशवाहा ;कुशवाहा महासभा अध्यक्षद्ध श्याम नरायण कुशवाहा ;पूर्व शिक्षकद्ध केसरी यादव, श्रीमती संध्या कुशवाहा ;विद्यालय की सह-प्रबंधकद्ध विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुदर्शन सिंह कुशवाहा, सूर्यनाथ कुशवाहा, रामवचन कुशवाहा? रामधारी कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, चंद्रगुप्त मौर्य, दीपक, पवन कुशवाहा, गुलाब राम, इंद्रजीत कुशवाहा ;पूर्व सभासदद्ध, विक्रमा प्रसाद, सरस्वती सिंह, अनुपमा वर्मा, राम निवास कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, रणजीत यादव, रामाश्रय कुशवाहा, पंकज यादव ;पूर्व प्रधानद्ध ओम प्रकाश कुशवाहा, रोशन आदि गणमान्य लोग एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक मा0 श्री राजेश कुशवाहा जी ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]