
हरेंद्र की गला रेत कर हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, दिया शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश

गाजीपुर 7 मई 2023 थाना दिलदारनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिर्चा निवासी 57 वर्षीय वर्षीय हरेंद्र बिंद पुत्र घूरा बिंद के खेत में बने घर मे अज्ञात लोगों द्वारा रात में धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई प्रातः 6:00 बजे सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उच्च अधिकारियों को सूचना दी सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जमानिया एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से एवं पीड़ित परिजनों से जानकारी ली गई एवं शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी का आदेश दिलदार नगर पुलिस को दिया गया पुलिस छानबीन में जुट गई है।
















