पैसे दो, सजा नहीं होगी: सरकारी वकील और अभियुक्त पक्ष की कथित बातचीत, जांच की मांग

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने एक सरकारी वकील और एक अभियुक्त उज्जवल भट्ट के पिता संजीव कुमार शर्मा की 6.45 मिनट की बातचीत की कथित रिकॉर्डिंग प्रस्तुत करते हुए उसकी जांच की मांग की है.
इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित अपनी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि संजीव शर्मा के अनुसार उनके पुत्र के खिलाफ लखनऊ की एक अदालत में हत्या का मुकदमा चल रहा था. यह बातचीत इसी मुकदमे के क्रम में उनके तथा सरकारी वकील की बताई गई है.
बातचीत में कथित सरकारी वकील द्वारा जज के स्तर पर पैसे मांगे जाने का दावा किया जा रहा है और संजीव शर्मा से बार-बार पूछा जा रहा है कि वे बता दें कि मामले को रफा दफा करने के लिए कितना पैसा दे सकते हैं.
अमिताभ ठाकुर ने इसे अत्यंत गंभीर प्रकरण बताते हुए इसकी अविलंब निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
संजीव कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7318492039
डॉ नूतन ठाकुर
प्रवक्ता
आजाद अधिकार सेवा
9415534525






