♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राष्ट्रीय संगोष्ठी में राजीव ओझा हिन्दी पत्रकारिता गौरव सम्मान से विभूषित*

GR News network editor in chief Ved Prakash Srivastava
मिर्जापुर 28 मार्च 2025 । एस. एस.पी. पी. डी। पी. जी. कालेज मीरजापुर में प्रो.क्षमा शंकर पांडेय की जयन्ती के अवसर पर शिक्षा में साहित्य एवं साहित्यकार विषयक
राष्ट्रीय संगोष्ठी में ख्याति लब्ध साहित्यकार गणेश गंभीर ,लल्लू तिवारी,वरिष्ठ संपादक समीक्षक राजीव कुमार ओझा ,महाविद्यालय के संस्थापक -संरक्षक जगदीश सिंह ने दिवंगत शिक्षाविद साहित्यकार प्रो.क्षमा शंकर पांडेय के व्यक्तित्व , शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके अवदान पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर ख्याति लब्ध साहित्यकार गणेश गंभीर ,लल्लू तिवारी को प्रो.क्षमा शंकर पांडेय साहित्य रत्न सम्मान ,वरिष्ठ संपादक समीक्षक राजीव कुमार ओझा को प्रो.क्षमा शंकर पांडेय हिन्दी पत्रकारिता गौरव सम्मान ,स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में लल्लू तिवारी एवं सुरेंद्र मिश्र अंकुर ने काव्य पाठ किया। विषय प्रवर्तन इस संगोष्ठी के शिल्पी डा. भुवनेश्वर द्विवेदी ने किया। इस सारस्वत यज्ञ में प्रो.क्षमा शंकर पांडेय के किरदार पर केंद्रित डा. भुवनेश्वर द्विवेदी की पुस्तक का मंचीय अतिथियों ने विमोचन किया। महाविद्यालय के संस्थापक जगदीश सिंह ,श्रीमती गीता सिंह ,मां विंध्यवासिनी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव सत्य प्रकाश सिंह ,ख्याति लब्ध साहित्यकार गणेश गंभीर,संपादक समीक्षक राजीव कुमार ओझा इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के मंचीय अतिथि थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]