♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मनिहारी ब्लॉक के औचक निरीक्षण में 3 अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने का ,डीएम ने दिया निर्देश

“गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को विकास खण्ड मनिहारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का अभाव पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यालय को साफ रखने का निर्देश दिया।

डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालय को बराबर चेक किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए की वे सभी सामुदायिक शौचालय चालू अवस्था में है अथवा नही इस कार्य के लिए खण्ड प्रेरक को लगाया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए ताथ साथ ही साथ उन्हे रोजगार योग्य प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे स्वंय कुछ कर सकें। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत कराए गए कार्यो की जॉच कराते हुए कर्मचारियों को यह निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित कर लें कि मनरेगा से सम्बन्धित कोई भी गलत भुगतान कदापि न हो, गलत भुगतान होने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी।

निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी रामनिवास चौहान, टी0ए0,दिलिप कुमार कुशवाहा, बी0एम0एम0/एम0आई0एस0, आदित्य कुमार, बी0एम0एम0/एम0आई0एस0 के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

मौके पर मुख्य विकास अधिकरी संतोष कुमार मौर्य, खण्ड विकास अधिकरी मनिहारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]