आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने ,भाजपा नेता से जुड़े वीडियो प्रकरण में FIR दर्ज करने हेतु एसपी बलिया को भेजा पत्र* *

* GRNews Network Brodcost center*** editor in chief Ved Prakash Srivastava
लखनऊ।आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बलिया के भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी से जुड़े वीडियो के मामले में बांसडीह पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने पर एसपी बलिया को धारा 173(4) बीएनएसएस में प्रार्थना पत्र भेजा है.
थाने को दी शिकायत में उन्होंने कहा था कि उक्त वीडियो में सार्वजनिक स्थल पर की गई हरकत बेहद घिनौनी है, जो बिहार प्रांत में घटित बताई गई है, लेकिन इस वीडियो को सार्वजनिक किया जाना स्पष्टतया बलिया जिले की घटना है. साथ ही इस वीडियो पर आने के बाद जिस प्रकार बब्बन सिंह ने भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके पति पर अपराधिक षडयंत्र का आरोप लगाया है और केतकी सिंह ने इन्हें भ्रामक बताया है, ये निश्चित रूप से गंभीर आपराधिक कृत्य हैं, जिनका घटनास्थल बलिया है.
थाना बांसडीह ने मामले को बिहार का बताते हुए कार्रवाई करने से मना कर दिया था.
अब अमिताभ ठाकुर ने एसपी बलिया को धारा 173(4) बीएनएसएस में रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेज कर एफआईआर की मांग की है.







