
आर्म्स एक्ट के तीन वांछित अपराधी गिरफ्तार देसी देसी तमंचा वमोटरसाइकिल बरामद

* गाजीपुर 27 जुलाई स्वाट/सर्वलांस टीम व कोतवाली भुडकुडा की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 88/2023 धारा 394/411 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट से सम्बन्धित वांछित 03 नफर अभियुक्त को 01 अदद देसी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार, मौके से लूटी गयी मोबाइल/रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल बरामद*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में आज *दिनांक 27.07.2023* को स्वाट/सर्विलांस टीम व कोतवाली भुडकुडा की संयुक्त टीम द्वारा *मु0अ0सं0 88/2023 धारा 394/411 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट* से सम्बन्धित वांछित *03 नफर अभियुक्त* को *01 अदद देसी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस* के साथ ग्राम रामपुर बलभद्र नहर की पुलिया से गिरफ्तार किया गया, मौके से लूटी गयी मोबाइल/रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल बरामद किया गया, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है








