यूपी-बिहार को जोड़ने वाले हाईवे पर रोडवेज बस की सुविधा नहीं*

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
सेवराई।बारा यूपी-बिहार को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 124-सी पर रोडवेज की एक बस का संचालन होता था। लेकिन तीन वर्ष से सेवा बंद कर दी गई है। बस न चलने से एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आयागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तीन वर्ष से रोडवेज बस सेवा बंद, एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को परेशानियो का करना पड रहा सामना
रोडवेज की एक बस का संचालन होता था, जो सात बजे बारा से जिला मुख्यालय के लिए चलती थी और शाम को यही बस चार बजे गाजीपुर से वापस आती थी। गंगा नदी पर बने चऔर अब्दुल हमीद सेतु के जर्जर होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाली इस बस को बंद कर दिया गया।
बस बंद होने से बारा, कुतुबपुर मगररवाई, हरकरनपुर, भतौरा,
दलपतपुर, नईबस्ती, गहमर, खुदरा, पथरा, करहिया, देवकली, भदौरा, सेवराई सहित दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग डग्गामार एवं निजी वाहनों से अधिक
किराया लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हो रहे हैं। बारा के पूर्व प्रधान मंजूर खां ने बताया कि जिला मुख्यालय जाने के लिए बारा में हाईवे किनारे घंटो डगामार बाहनौ के इंतजार में खड़े रहना पड़ता है।
जब तक वाहन सवारियों से फूल नहीं हो जाते, तब तका पारलक नहीं चलते हैं। इनके संचालन का कोई
समय नियत नहीं है। गहमर निवासी अशोक सिंह कहते हैं कि बस बंद होने से लोगों की सेवराई तहसील एवं जिला मुख्यालय आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डगामार वाहन मेदिनीपुर ज़मानिया मोड़ तक ही जाते हैं l

















