♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बाबा साहेब को संविधान को बचाने के लिए आगे आये पीडीए–गोपाल यादव ** *मुल्क के अमन चैन के लिए खतरा है भाजपा सरकार–डॉ विरेन्द्र यादव* *संविधान और लोकतंत्र पर हो रहे हर हमले का मुकाबला करेगी सपा–जैकिशन

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav

* गाजीपुर।26दिसम्बर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे जनपद मे समाजवादी पार्टी के तत्वावधान मे सेक्टरवार पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किये गये अपमानजनक टिप्पणी पर क्षोभ जताते हुए बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।
आज सदर विधान सभा के हेतिमपुर,जंगीपुर विधान सभा मे गहली बसारिकपुर,जमानियां के देबैथा,मोहम्मदाबाद विधान सभा के पटकनियां,जहूराबाद विधान सभा के बहुतरा गांव मे पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सदर विधान सभा के हेतिमपुर मे आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम में बाबा साहेब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब का अपमान समाजवादी पार्टी कत्तई बर्दाश्त नही करेगी। हम उनके सम्मान के लिए कोई भी कीमत अदा करने को तैयार है। यदि तत्काल अमितशाह देश से माफी नही मांगते तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के खिलाफ की गयी इस अभद्र टिप्पणी से भाजपा की देश के पिछड़ों दलितों और संविधान विरोधी मानसिकता का पता चलता है। जमानियां विधान सभा के देवैथा मे आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा किभाजपा बाबा साहेब का संविधान बर्दाश्त नही कर पा रही है। वह अपने मन-विधान और नागपुर का संविधान इस देश पर थोपना चाहती है। जिसे समाजवादी पार्टी कत्तई बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि अमित शाह की इस अभद्र टिप्पणी से देश के पिछड़ो, दलितों और बाबा साहेब के अनुयायियों को गहरा आघात पहुंचा है।उन्होंनेे कहा कि भाजपा के मन मे जन्म काल से ही पिछड़ो दलितों के प्रति नफरत और विद्वेष भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके इस मानसिकता से पता चलता है कि संविधान और लोकतंत्र मे वह विश्वास नही रखते है। वह अपनी तानाशाही और पूंजीपरस्त नीतियों से इस देश को चलाना चाहते है। उन्होंने गांधी,लोकनायक जयप्रकाश और अम्बेडकर जी का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा के मन मे देश के महापुरूषों के लिए कोई सम्मान नही है।
जंगीपुर विधान सभा के गहली बसारिकपुर मे आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. विरेन्द्र यादव ने कहा कि बाबा साहेब को गरीबों,पिछड़ो, दलितों का मसीहा बताते हुए कहा यह सरकार सत्ता के जोर पर अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है। इस सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नही है। मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार जैसी तमाम बुनियादी सवालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेता अनाप शनाप बयानबाजी करते रहते है। उन्होंने कहा मस्जिदों मे मंदिर खोजना,जातीय एवं मजहबी फितरत फैलाना इनका मूल मकसद रह गया है। मुल्क के अमन चैन के लिए मोदी-योगी सरकार खतरा बन गयी है। देशहित में जल्द से जल्द सत्ता से इन्हें बेदखल करना आवश्यक है।
सदर विधान सभा के हेतिमपुर गांव मे आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जैकिशन साहू ने अमित शाह की टिप्पणी को बाबा साहब का ही नही बल्कि देश के संविधान का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि देश की एकता,अखंडता, भाईचारे,सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता,,समाजवाद तथा गरीबों की खुशहाली के लिए बाबा साहेब के संविधान को बचाना होगा।
बाबा साहेब की मंशा बाबा साहेब के संविधान को बदलने की है। समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र पर हो रहे हर हमले का मुकाबला करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129