
*भ्रष्टाचार की पोल खोलने पर जनपद मऊ में शिक्षिका द्वारा 6 पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में महाग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने तहसीलदार सैदपुर के माध्यम से दिया मुख्यमंत्री को ज्ञापन किया जांच की मांग*

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाज़ीपुर : मऊ जनपद में शिक्षिका के द्वारा छः पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में महाग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष पवन मिश्रा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सैदपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव को सौंपा गया।
पवन मिश्रा ने बताया कि मऊ जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोलने से बौखलाई शिक्षिका के साथ ही शिक्षा विभाग और खुद बेसिक शिक्षा अधिकारी इतने भयभीत हो गए कि वह अपने बचाव में पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर दिए। जबकि हकीकत यह है कि शिक्षिका रागिनी मिश्रा नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं रहती, महीने में मात्र एक या दो दिन उपस्थित दर्ज कराकर शेष दिनों की उपस्थिति रजिस्टर में मनमाने ढंग से बना देती थी। इसके अलावा विभागीय अनुमति के बिना प्रदेश व देश भ्रमण कर प्रवचन का कार्यक्रम करती रहती हैं।
मऊ जनपद के इन पत्रकारों ने जब विभाग के इस पोल को खोल दिया तो पूरा शिक्षा विभाग पत्रकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। परंतु पत्रकार भी अब ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। यह स्थिति न केवल स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर हमला है बल्कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का भी प्रतीक भी है। पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे ने समाज में गहरी नाराजगी पैदा किया है। उनका कहना है कि इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवा कर फर्जी मुकदमे को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराया जाए। साथ ही सहायक अध्यापिका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए। इस मौके पर शुभम मोदनवाल, संदीप कश्यप, ओमप्रकाश, आशीष, शिवम यादव, पारस कुशवाहा सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।







