*ट्रैक्टर के तेज रफ्तार से उमाशंकर गुप्ता एवं अहद हवारी कुचलकर दर्दनाक मौत गुस्साये ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पीट कर किया पुलिस के हवाले*

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
सेवराई।गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में रविवार शाम ताड़ीघाट- बारा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पहले उमाशंकर गुप्ता (60) को ठेले समेत रौंद डाला और फिर अहद हवारी (20) को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि चालक रांची का रहने वाला है,और ट्रैक्टर हरकरनपुर गांव है। उमा शंकर गुप्ता बारा पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर एन एच 124सी पर ठेले पर समोसा बेचकर अपनी आजीविका चलाता था। अचानक हुए इस हादसे से गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शवो को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की । घंटों की मुशक्कत के बाद प्रशासन ने जाम समाप्त कराया। इस संबंध में गहमर कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आवश्यक करवाई की जा रही है। वही गांव में अभी भी मातम और गुस्से का माहौल बना हुआ है।






