
*संविधान दिवस के अवसर पर भीम गर्जना संघ द्वारा धमेक स्तूप सारनाथ से प्रयागराज तक निकाली गई विश्व मैत्री शान्ति यात्रा ** * *सरकार ने स्कूलों-कॉलेजो को संविधान दिवस मनाने का आदेश जारी किया है लेकिन सरकार को स्कूलों में संविधान पढ़ाने का भी आदेश जारी करना चाहिए -डॉ. राकेश भारद्वाज

GR news network editor in chief ved Prakash shrivtastav
वाराणसी :- संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर मंगलवार को भीम गर्जना संघ द्वारा विश्व मैत्री शान्ति यात्रा धमेक स्तूप सारनाथ से हाईकोर्ट डॉ आंबेडकर प्रतिमा स्थल, प्रयागराज तक निकाली गई | यात्रा की शुरुआत भदन्त गुरु धम्मो महाथेरो,धम्म प्रशिक्षण केंद्र सारनाथ ने त्रिशरण-पंचशील से किये | भदन्त ने धम्म देशना में कहा कि भगवान बुद्ध ने मानव कल्याण के लिए समता,मैत्री, करुणा,अहिंसा और शान्ति का उपदेश दिया दुःखों से मुक्ति का उपाय बताया आज के वैश्विक परिदृश्य में बुद्ध के विचारों एवं सिद्धान्तों को आत्मसात कर समस्त मानव जगत का कल्याण किया जा सकता है राष्ट्रीय महासचिव जी.एल.सिंह ने कहा कि दुनिया में युद्ध, नफरत,हिंसा बढ़ रही है आज भाईचारा स्थापित करने के लिए मैत्री और शान्ति की जरूरत है |
डॉ.धर्म रश्मि गौतम,सेक्रेटरी थाई बुद्ध मन्दिर ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने देश को दुनिया का सर्वोत्कृष्ट संविधान दिया है हमारा संविधान यह चाहता है कि देश में समता,स्वतंत्रता,न्याय और भाईचारा स्थापित हो,यह यात्रा लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश देगी |
डॉ.राकेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने स्कूलों-कॉलेजो को संविधान दिवस मनाने का आदेश जारी किया है लेकिन सरकार को स्कूलों में संविधान पढ़ाने का भी आदेश जारी करना चाहिए | बीबीएस प्रवक्ता डॉ. सन्तोष कुमार संविज्ञ ने कहा कि देश में अमृत काल चल रहा है और इस अमृत काल में संविधान और लोकतंत्र पर बड़ा हमला किया जा रहा है,नई शिक्षा नीति के द्वारा बहुजनों की पढ़ाई-लिखाई को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है, नौकरियां खत्म की जा रही है | अतः हम सभी लोगों को अपने जीवन और भविष्य को बचाने के लिए,अपने हक व अधिकारों के लिए भी संघर्ष करने की जरूरत है तभी बहुजन महापुरुषों के सपनों का भारत बन पायेगा |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से-भदन्त सुमेध थेरो,भदन्त धर्मशील,डॉ धर्म प्रिय,अजित कुमार,विकास यादव, सूर्य प्रकाश राव,डा.अनिल कुमार, रवि कुमार,डा.गोविन्द ललित मौर्य इत्यादि लोगों ने विचार व्यक्त किये ||








