
*काशी हिन्दी विद्यापीठ नवीन स्थापना, विशेष मानद, मानद सम्मान समारोह में सहभागी बनने वाले समस्त सम्माननीय जनों से सादर आग्रह*

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव –
वाराणसी।काशी हिन्दी विद्यापीठ नवीन स्थापना, विशेष मानद, मानद सम्मान समारोह में उपस्थित होने वाले समस्त पदाधिकारी, रचनाकार, कलाकार एवं विशेष मानद, मानद सम्मान प्राप्त करने के इच्छुकजन, सम्बद्ध संस्था अखिल भारतीय कवि कलाकार परिषद् एवं अखिल भारतीय योग क्रिया ध्यान परिषद् से जुड़े या जुड़ने के इच्छुक सम्मानितजन कृपया ध्यान दें –
1- काशी हिन्दी विद्यापीठ की सक्रीय या आजीवन सदस्यता फार्म भरकर प्रेषित करने वाले रचनाकारों को ही विशेष रूप से सहभागिता की अनुमति दी जाएगी।
2- सहभागिता आजीवन सदस्यता फार्म भरकर भेजने वाले सहभागी या पदाधिकारी को ही जो आयोजन के दिन उपस्थित होने के आगमन, प्रस्थान की सूचना अपने शुभ आगमन से पूर्व 13नवम्बर 2024 तक प्रमुख संयोजक /कुलसचिव -कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के मोबाईल या वाट्स ऐप नंबर-9450364292 पर या 6306057870 पर प्रेषित कर देंगे। उन्हीं लोगों को उचित सामान्य प्रवास, विशेष सम्मान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
3- सक्रीय सदस्यता लेने वाले किसी भी पदाधिकारी या विशेष मानद, मानद सम्मान प्राप्त करने के इच्छुकजन को आयोजन समिति द्वारा उचित प्रवास की सुविधा या विशेष मानद सम्मान दिया जाना संभव नहीं है।केवल मानद सम्मान और आयोजन में सहभागिता ही सुनिश्चित करवाया जाएगा।
4- सहभागी बनने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने शुभ आगमन से पूर्व सक्रीय या आजीवन सदस्यता फार्म भरकर उसके साथ पासपोर्ट साईज फोटो सहभागी का पूरा नाम, पिता या पति का नाम, निवासी जनपद, प्रदेश का नाम और संपर्क सूत्र प्रेषित करना अनिवार्य है। जिससे सहभागी को उचित सम्मान एवं अन्य व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से किया जा सके।
5- काशी हिन्दी विद्यापीठ के केन्द्रीय कार्यसमिति से जुड़े इक्कीस पदाधिकारियों, संरक्षक सदस्यता ग्रहण कर चुके लोगों से भी विशेष अनुरोध है कि आप लोग आजीवन सदस्यता शुल्क, वार्षिक योगदान सहित संभव हो तो आगामी 16 नवम्बर 2024 को संपन्न होने वाले कार्यक्रम को विशेष रूप से सुव्यवस्थित करवाने के लिए अपना विशेष आर्थिक योगदान भी जो भी संभव हो गूगल पे या फोन पे नंबर -9450364292 पर प्रमुख संयोजक/कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक को प्रेषित करके स्क्रीन शाट 13 नवम्बर 2024 तक प्रेषित करने की कृपा करें। जिससे आगामी आयोजन को सुन्दर बनाया जा सके।
6- काशी हिन्दी विद्यापीठ और इसके द्वारा संचालित अखिल भारतीय योग क्रिया ध्यान परिषद् या अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् से जुड़े या जुड़ने के इच्छुकजन जो आर्थिक योगदान करने में किन्हीं कारणों से असमर्थ हैं। उन्हें भी आयोजन समिति सहभागिता सुनिश्चित करवाएगी। लेकिन उन्हें 13 नवम्बर 2024 तक अपनी भावनाओं से अवगत करवाते हुए। आवेदन फार्म भरकर भेजना अनिवार्य है। जिससे निःशुल्क सहभागी को भी स्मृति सम्मान भेंट करने की व्यवस्था और अन्य व्यवस्था सुव्यवस्थित किया जा सके।
7- सहभागी बनने वाले प्रत्येक सहभागी को विशेष या स्मृति सम्मान आयोजन समिति द्वारा भेंट किया जाएगा। लेकिन काव्यपाठ,गायन या संबोधन की गारंटी सभी लोगों को दिया जाना संभव नहीं है। विशेष रूप आयोजन में विशेष रूप से प्रमुख अतिथि, शुभ उदघाटनकर्ता, प्रमुख संरक्षक मण्डल, अतिविशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि,स्वागताध्यक्ष, कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव ,उप कुलपति,कोषपाल, सम्बद्ध संस्था अखिल भारतीय योग क्रिया ध्यान परिषद् एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष/महामंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष/महामंत्री से समय मिलने पर ही काव्यपाठ,गायन की अनुमति आयोजन समिति देगी।अति महात्वाकांक्षी सम्मानित रचनाकार, कलाकार जो विशेष रूप से प्रस्तुति देने की भावना से आ रहे हो।वो उक्त आयोजन में सहभागी बनने के लिए विशेष रूप से प्रमुख संयोजक/ कुलसचिव के संपर्क सूत्र पर संपर्क कर अपनी भावनाओं से अवगत करवाने के पश्चात् ही सहभागी बनने की कृपा करें।
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सबका विशेष रूप से आर्थिक, मानसिक, शारीरिक विशेष योगदान आगामी 16 नवम्बर 2024 को संपन्न करवाने में मिलेगा।
शुभाकांक्षी – कवि सुखमंगल सिंह मंगल -कुलाधिपति, डॉ.संभाजी राजाराम बाविस्कर – कुलपति , कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक – कुलसचिव, पवन कुमार सिंह एडवोकेट – विधिक सलाहकार एवं कोषपाल सहित काशी हिन्दी विद्यापीठ परिवार से जुड़े समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण।

















