**जाली नोट गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफॉस ,सपा का नेता करता था जाली नोटों काकारोबार ,5,62000 की जाली नोट बरामद **

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
कुशी नगर।उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस ने एक बड़े जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह का सरगना समाजवादी पार्टी का एक नेता बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में जाली नोट बरामद किए हैं। कुशीनगर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता रफी खान सहित 10 लोगों को जाली नोटों के एक बड़े रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रफी खान इलायची के कारोबार की आड़ में यह धंधा चला रहा था। पुलिस ने उसके पास से 5.62 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। आरोप है कि यह गिरोह नेपाल से जाली नोट लाकर भारत में फैलाता था। सपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर सपा ने आरोप लगाया है कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध ले रही है। हालांकि, पुलिस ने इस आरोप को खारिज किया है
सपा नेता पर जमीन कब्जा और जीएसटी चोरी के भी आरोप
पुलिस ने बरामद किए 5.62 लाख के नकली नोट
इलायची के कारोबार की आड़ में चल रहा था जाली नोटों का धंधा
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता रफी खान को जाली करेंसी के मामले में गिरफ्तार किया है। सपा ने इस गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया है। आरोप है कि रफी खान इलायची कारोबार के नाम पर नकली नोटों का काम कर रहा था और उसके संपर्क यूपी, बिहार और बंगाल तक फैले हुए थे।
सपा नेता पर जमीन कब्जा और जीएसटी चोरी के भी आरोप
रफी खान के गैंग पर लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, जाली नोटों का नेटवर्क सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था। रफी खान पर जीएसटी चोरी का भी आरोप लगा है।
















