♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*मिर्जापुर: गला रेतकर बालक की हत्या, जमीन खोदकर शव को दफनाया*

G R News
अमीत  श्रीवास्तव कि रिपोर्ट

मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के बजहा गांव में एक आठ वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने बालक का गला रेतने के बाद जमीन के अंदर गढ्ढा खोदकर मिट्टी में दफन कर दिया था। जानकारी के अनुसार, बजहा दलित बस्ती के आशु (10) पुत्र सचानू रविवार की शाम चार बजे बकरी चराने निकला था। देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लोगों ने बताया कि गांव के पीछे बरम बाबा मंदिर के पास गैस एजेंसी के पास में बकरी चरा रहा था। परिजन खोजते हुए जब 10 बजे रात वहां पहुंचे तो देखा कि एक गढ्ढे में बच्चे को मिट्टी से ढका गया है। ऊपर बबूल के पेड़ की छोटी डाल डाल दी है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसको लेकर परिजनों सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर तीन घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। सुबह लगभग चार बजे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के समझाने पर शव को पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए सौंपा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि लापता बच्चे का ही पड़ोसी हिमांशु उपाध्याय जिसका मकान उस बच्चे के मकान से 100 मीटर की दूरी पर है, उसने ही धारदार हथियार से बच्चे पर वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को छिपा दिया। घटना का कारण ये पता चला कि सुबह में खेल-खेल में ही बच्चे नें उसके ऊपर ईंट मार दिया था, जिससे हिमांशु आक्रोशित होकर इस घटना को अंजाम दिया। थाना कछवां पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आलाकत्ल बरामद किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]