♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लापरवाह कोतवाल पर सीजीएम ने दर्ज किया मुकद्दमा

मोहन तिवारी ।

गाजीपुर। माननीय न्यायालय के मामलो मे पुलिस की लापरवाही आये दिन देखने व सुनने मिल जाती है। ऐसे ही वाकया मे मुख्य दण्डाधिकारी ने सदर कोतवाल दयाशंकर पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश से पुलिस कर्मियों से हड़कम्प मच गया। निरीक्षक दयाशंकर पाण्डेय पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश सीजेएम ने दिया। राज्य बनाम बप्पादित्य व अन्य प्रर्किण वाद 375 सन् 2018 में मुकदमा अपराध संख्या 732 सन् 2019 धारा 408,419 व 420 आईपीसी थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमें में 13 सितम्बर को आवेदक सोहन राम के प्रार्थना पत्र पर मुकदमे मे प्रगति रिपोर्ट की आख्या पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के माध्यम से तलब की गयी थी, जिसमें सुनवाई 21 सितम्बर तारीख मुकरर्र थी। शनिवार को तत्कालीन कोतवाल दयाशंकर पाण्डेय ने कोई जबाब न्यायालय में प्रस्तुत नही किया। जिसपर वादी के अधिवक्ता आत्मा यादव पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता के अपील पर सुनवायी करते हुए मुख्य दण्डाधिकारी गाजीपुर ने 23 सितम्बर को प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश पारित कर दिया। वादी के मुकदमे में अगली तरीख 4 अक्टुबर सुनिश्चित किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]