
चंदौली काव्य संगम में वन्देमातरम् सम्मान -२०२४ का आयोजन 18सितंबर, टाऊन एरिया सैयदराजा बाजार,में*

GR news network
चंदौली हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश मंत्री एवं काशी प्रान्त प्रभारी कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन/ संचालन में चंदौली जिलाध्यक्ष – कवि राजेन्द्र गुप्त बावरा के स्वागत संरक्षण में वाराणसी जिलाध्यक्ष कवि सुखमंगल सिंह मंगल के अध्यक्षता में होगा। जिसमें राष्ट्रभक्ति से संदर्भित काव्य पाठ होगा। किसी भी रचनाकार को यथा संभव सम्मान और अल्पाहार के अतिरिक्त कोई राह खर्च देय नहीं होगा। उक्त आयोजन में सहभागी बनने के इच्छुक रचनाकार मो.-९४५०३६४२९२ पर संपर्क कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवा सकते हैं। असंयमित, उदण्ड प्रवृत्ति के रचनाकार उक्त आयोजन में सहभागी बनने की कृपा ना करें।







