आरपीएफ के दो जवानों की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया रिमांड पर,हत्या में प्रयुक्त तमंचा किया बरामद*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर।बीते 20 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा और गहमर रेलवे स्टेशन के बीच देवकली व बकैनिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर दो आरपीएफ जवानों के अर्धनग्न व नग्न अवस्था में शव मिले थे। मामले में मृतक का आरपीएफ जवान जावेद खान के भाई के तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के तप्तीस में घटना को लेकर शराब तस्करों का संलिप्तता जाहिर हुई थी। जिसमें पुलिस ने 13 आरोपियों को चिन्हित किया था। 13 आरोपियों मे से 4 की गिरफ्तारी 27 अगस्त को की जा चुकी है। 5वें आरोपी की गिरफ्तारी शुक्रवार को रवि कुमार कहार के रूप में की गई। पुलिसिया पूछताछ में बताया कि घटना के दौरान आरपीएफ जवानों के साथ हुई मारपीट में यह शामिल था।
इस संबंध में गहमर कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार कहार पुत्र धर्मेन्द्र प्रसाद निवासी मकान सं. 34 वार्ड सं. 19 नीमताला रोड छोटी खगौल थाना खगौल जिला पटना बिहार उम्र 27 वर्ष को आज गहमर रेलवे स्टेशन पर पीडिडियू से पटना जाते समय ट्रेन से गिरफ्तार किया गया है।

















