*प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सड़क पर हुए गड्ढों में गिरकर लोग हो रहे घायल संख्या दस के पार पहुंची संबंधित विभाग के अधिकारी मौन **|

G R News
Editor in chief Vedprakash Srivastav
वाराणसी :- ग्राम खनाव से ग्राम गजाधरपुर तक जाने वाला लिंक मार्ग सड़क लगभग एक हजार मीटर तक सड़क पर गड्ढे हीं गड्ढे लोग गिरकर हो रहे घायल कोई नहीं है इस सड़क को देखने तक को तैयार स्थानीय लोगो के द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस आनलाइन शिकायत किया गया |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएमओ कार्यालय से मात्र 10 कि.मी.की दूरी पर बीएलडब्ल्यू -चुनार रोड पर स्थित ग्राम खनाव में सुरेंद्र राजभर (प्रधान) के घर से लेकर सुरेंद्र यादव (लड्डू वाले ) तक की सड़क (दो – दो फिट गड्ढे के साथ) खराब हो गई है जो एक्सीडेंटल रूप धारण कर ली है | ग्राम खनाव के लोगो के द्वारा बताया गया की अब तक दस से पंद्रह लोगो का हाथ और पैर में चोट लग चूका है कई बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस एक मात्र रास्ते पर चलने पर डरते है कि कही चोट न लग जाए,जो एक दूसरे गांव को जोड़ने वाला मुख्य रोड है लेकिन अभी तक किसी भी स्थानीय अधिकारी के द्वारा पिछले लगभग 15 साल से इस सड़क की तरफ ध्यान नहीं दिया गया |
ग्राम खनाव के लोगो के द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस आनलाइन शिकायत किया जिसमे मुख्य रूप से उषा देवी,सुभाष चंद पाण्डेय,यदुनाथ पांडे,राम प्रकाश पांडे,प्रदीप कुमार,रणंजय कुमार सिंह,सुनीता सिंह,गीता देवी,दुर्गावती देवी, पूजा पाल, बसंत कुमार यादव,सावित्री देवी,मुन्नी देवी,निर्मला मिश्रा,पारो देवी, त्रिवेणी पांडे,वीरेंद्र कुमार राय,राम प्रसाद, शमशेर बहादुर सिंह सहित समस्त ग्रामीणों ने शिकायत की ||
















