
***चेतगंज चौकी प्रभारी शिवम मिश्रा ने चलाया गया संघन चेकिंग अभियान, कई को दी हिदायत तो कई का किया चालान

G R News Editor inchief Vedprakash Srivastav
वाराणसी :- जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें चेतगंज चौकी इंचार्ज शिवम मिश्रा ने अपनी टीम को लेकर चेतगंज चौराहे पर संघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें मुख्य रूप से बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां व ट्रिपलिंग सवारी के साथ-साथ बिना हेलमेट लगाए लोगों की चेकिंग किया गया जिसमें कुछ गाड़ियां ऐसी भी पकड़ी गई जिनके मौके पर कागज (डाक्यूमेंट ) नहीं थे उन्हें कड़ी हिदायत देते हुए चौकी प्रभारी ने जाने दिया क्योंकि ऐसे लोग बुजुर्ग आदमी या तो महिला लिए हुए थे वहीं दूसरी ओर एक गाड़ी ऐसी पकड़ी गई जिसका नंबर प्लेट समझ में ही नहीं आ रहा था जिसका मौके पर ही चालान किया गया |
जांच करने वाली टीम में मुख्य रूप से चेतगंज चौकी प्रभारी शिवम मिश्रा के साथ एस आई अभिषेक राव, रितिक राज,किशन गोंड ,एंटी रोमियो मिशन शक्ति की एस आई जागृति गिरी और थाना चेतगंज की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही ||









