♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*शातिर चोरों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार , चोरी की कई बाइक भी बरामद…*…

G R News
एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर ।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया है । इनके शातिर चोरों के पास से कई मोटर साइकिल समेत देशी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है ।

एसपी के आदेश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । जिसके क्रम में मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र से मुखबिर के सूचना पर अरुण कुमार पुत्र स्व० नन्दू राम निवासी ग्राम बिन्दवलिया थाना कोतवाली उम्र करीब 24 वर्ष और सूरज कुमार पुत्र स्व० अशोक राम निवासी बिन्दवलिया थाना कोतवाली उम्र करीब 20 वर्ष को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । इनके पास से चोरी की कुल 7 मोटर साइकिल व अभियुक्त अरुण कुमार के पास से एक तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर भी बरामद हुआ है । जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार ने उपरोक्त अपनी गलती की माफी मांगते हुये यह बताया कि हम दोनों लोग आपस में मिलकर योजना बनाकर जनपद गाजीपुर और आस पास के जिला जौनपुर , आजमगढ़ और बिहार में भी जाकर मोटर साइकिल की चोरी करते थे । इसलिये यह तमंचा भी मैं अपनी सुरक्षा के लिये पुलिस से बच बचाकर लेकर चलता था । अरुण ने बताया कि साहब हम दोनों लोगों ने मिल कर कई मोटर साइकिलों की चोरी कि है , उनमें से कुछ मोटर साइकिलो को बेच कर उससे मिले रुपयों को आपस में बराबर बराबर बाँट लिया है । आज भी मैं अपने साथी के साथ चोरी की गई मोटर साइकिल जो छिपा कर रखा था उनको बेचने के लिये मैन ग्राहक तय किया था और उस ग्राहक का वही अपनी गिरफ्तारी के ही स्थान पर इन्तजार करा रहा था लेकिन आप लोगों ने आकर हम दोनों लोगों को पकड़ लिया शातिर चोरों के निशानदेही पर चक हुसैन खलिसापुर से कुल 06 मोटर साइकिल को कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है । चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय , उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला, उप निरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता , उप निरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी और उप निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे ।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]