
*गिरनार आश्रम में अपार श्रद्धा के साथ मनाई गई, अघोर संत तुकाराम जी की ग्यारहवीं पुण्यतिथि ,ऊं रामजी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि*

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
दिलदारनगर गाजीपुर। 2 अगस्त 2024कोअघोर पीठ गिरनार आश्रम एवं गिरनार आश्रम को संचालित करने वाली संस्था अघोर सेवा मंडल के संस्थापक परम पूज्य अवधूत सिंह शावक राम जी के प्रिय शिष्य अघोर संत तुकाराम जी *तत्कालीन अध्यक्ष अघोर सेवा मंडल एवं पीठाधीश्वर गिरनार आश्रम *का ग्यारहवां निर्वाण दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः कालीन उनके शिष्य एवं गिरनार आश्रम के व्यवस्थापक ऊं रामजी द्वारा परंपरागत गठन से समाधि का पूजन-अर्चन किया गया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । तदोपरांत दिन के 12:00 बजे से आयोजित भंडारे में काफी संख्या में साधु संतों को भोजन कराया गया ।इस अवसर पर दूर दराज सहित स्थानीय श्रद्धालु भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया ।इस अवसर संस्था के सचिव अरविंद सिंह उपआचार्य चन्द्र भूषण शर्मा पूर्व सचिव वेद प्रकाश जी, हरीशंकर जी ज्योति शंकर जी, सुरेश कश्यप जी ,कमला जी, सुनील जी ,सोनू जी, मान जी नीरज जी कामेश्वर जी सहित आश्रम में सेवा दे रहे सभी छात्रों,अशोक जी श्वेताभ पांडेय जी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओ ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



















