♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दलित समाज के मसीहा थे मंसूरिया दीन पासी* संदीप विश्वकर्मा *संविधान सभा के सदस्य रहे मंसूरिया दीन पासी का दलितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान* –डॉ जनक कुशवाहा

G R News
एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर:शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय सकलेनाबाद पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और फूलपुर से चार बार सांसद उत्तर प्रदेश से दो बार विधायक रहे मंसूरिया दीन पासी के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया साथ ही साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे जी का जन्मदिन केक काटकर एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर मनाया गया तत्पश्चा पी गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने कहा कि मल्लिका अर्जुन खड़गे देश के संविधान और दलितों के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि मंसूरिया दीन पासी ने दलित समाज विशेष रूप से पासी समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि स्वर्गीय मंसूरिया दिन पासी ने फूलपुर से चार बार सांसद रहने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी नेतृत्व किया साथ ही साथ संविधान सभा के सदस्य भी रहे जिन्होंने संविधान के माध्यम एवं लोकसभा और विधानसभा में दलितों की आवाज बन करके दलित समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान किया उसी की तर्ज पर चलते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिका अर्जुन खड़गे जी दलित और देश के उत्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं आज देश की परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी संविधान को कुचलकर एक नया संविधान देने का प्रयास कर रही है उसके खिलाफ माननीय राहुल गांधी जी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे जी देश के सभी वर्गों के लिए संघर्ष करके भाजपा के मंसूबो पर पानी फेरा ।
पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा ने कहा कि कहा कि स्वर्गीय मंसूरिया दीन पासी दलितों के मसीहा थे वह दलित के लिए संघर्ष करते रहे और उनके उत्थान के लिए तमाम योजनाओं को संसद में उठाने का काम किया साथ ही साथ मल्लिकार्जुन खड़गे जी जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं तब से दलितों के लिए संघर्ष करते हुए पूरे देश के उत्थान के लिए संघर्ष करने में कोताही नहीं की उन्हीं का नेतृत्व क्षमता में कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को उसके मंसूबों को रोकने के लिए रणनीति बनाया जो सफल रहा
जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव ओम प्रकाश पासवान ने सभी आए हुए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि एक दलित समाज के वरिष्ठ नेता का पूर्ण तिथि मना करके दलितों की सम्मान में कांग्रेस पार्टी ने एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाशपति कुशवाहा लाल मोहम्मद रईस अहमद सुरेश कुशवाहा ओम प्रकाश यादव आशुतोष गुप्ता राजेश उपाध्याय राजेंद्र कुशवाहा आशुतोष श्रीवास्तव देवेंद्र सिंह राहुल कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]