♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में 22 साइटो पर 4G मोबाइल सेवाएं चालू कर दी गई है-महाप्रबंधक ए बीअनिल कुमार गुप्ता *

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर 03 जुलाई, 2024 (सू0वि0) – महाप्रबन्धक वाराणसी-बी ए अनिल कुमार गुप्ता ने जनपद गाजीपुर मे प्रेस प्रतिनिधियो संग वार्ता कर बताया है कि  वर्तमान में गाजीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में 22 साइटों पर 4 जी मोबाइल सेवायें चालू कर दी गयी हैं। गाजीपुर के शहरी क्षेत्र में जुलाई के अन्त तक 19 साइटों को 4 जी में अपग्रेड कर दिया जाएगा तथा 4 जी सेवाए चालू कर दी जाएगी।. जिन उपभोक्ताओ के पास 2 जी या 3 जी सिम है, उसे वह निःशुल्क 4 जी सिम में अपग्रड कर सकते है। इसके लिए उन्हे निकटतम रिटेलर या सीएससी मे संपर्क करना होगा। . अगस्त तक सभी कापर पर कार्यरत लैण्ड लाइन एवं ब्राड बैण्ड को एफ टी टी एच में परिवर्तित कर दिया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को हाईस्पीड इण्टरनेट की बेहतर सुविधाएॅ उपलब्ध होगी।  अधिकतम मोबाइल बी०टी०एस० पर बैट्री एवं पावर प्लांट उपलब्ध करा दिया गया है जिससे नेटवर्क की उपलब्धता बढ़ गयी है एवं भविष्य में और बैट्रियां मिल रही है, जिससे उपलब्धता मे सुधार होगा। . ट्रांसमिशन नेटर्वक के सुधार के लिए एस एल ए बेस्ड ओ एफ सी मेन्ट का कार्य शुरू कर दिया गया जिससे फाल्ट शीघ्रता से ठीक किया जा रहा है जिससे संचार व्यवस्था में सुधार हुआ है।  वर्तमान मे बी एस एन एल अपने पुराने टैरिफ पर ही संचार सेवाए उपलब्ध करा रहा है जब कि सभी प्राइवेट आपरेटर ने जुलाई से अपनी दरो मे लगभग 25  प्रतिशत  की बढ़ोतरी कर दी है। उन्होने बताया कि उपभोक्ता व्हाट्सप चैट बोर्ड 18004444 हेल्पडेस्क के माध्यम से एफ टी टी एच कनेक्शन बुक करा सकते है।
…………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]