
*बेलवा प्रधान पति के साथ पुलिस उत्पीड़न को लेकर प्रधान संघ का एक प्रतिनिधी मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षता में एसीपी राजातालाब से की मुलाकात, मिला आश्वासन ||*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी :- ग्राम पंचायत बेलवा के प्रधान पति के ऊपर थानाध्यक्ष कपसेठी द्वारा फर्जी तरीके से हिस्ट्रीसीट खोले जाने पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को जब इस बात की जानकारी दी गई तो उन्होंने तुरंत एसीपी राजातालाब से प्रधान संघ का एक प्रतिनिधी मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षता में बुधवार को मुलाकात किया और उन्होंने ग्राम प्रधान बेलवा के ऊपर फर्जी तरीके से हिस्ट्रीशीटर की कार्यवाही को गलत बताते हुए निवेदन किया | जिसके बाद एसीपी राजातालाब के द्वारा थानाध्यक्ष कपसेठी को जांच कर फाइल बंद करने के लिए कहा गया | राकेश कुमार सिंह ने कहा की एक सप्ताह के अंदर अगर कार्यवाही बंद नहीं हुई तो प्रधान संघ ब्लॉक से लेकर जिले तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा |
राकेश कुमार सिंह ने कहा की प्रधान कार्यालय सेवापुरी में 28 जून को पुनः फिर होगा बैठक जिसमे सभी प्रधान होंगे शामिल | एसीपी राजातालाब कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष नितिन कुमार सिंह व ब्लॉक उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार,ग्राम प्रधान अनिल कुमार,रामाशंकर यादव,विनोद कुमार बिंद,गणेश पटेल,गुंजन सिंह, श्यामधर पटेल, रामराज पटेल, राजकुमार, गगन सिंह तमाम प्रधान जिलाध्यक्ष के साथ प्रतिनिधि मंडल में मौजूद रहे ||

















