♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*चुनाव में करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटा अपना फैसला, आकाश आनंद फिर बने राष्ट्रीय संयोजक*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की समीक्षा के लिए रविवार यानी 23 जून को पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की विशेष बैठक बुलाई। बैठक में पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारियों को लेकर मायावती ने कई अहम फैसले लिए है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक और अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया। बसपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मायावती ने पार्टी की सदस्यता शुल्क को 200 रुपये से घटाकर 50 रुपये करने का भी निर्णय किया है। चार जून को अठारहवीं लोकसभा चुनाव के नतीजे में पार्टी दस सांसदों से शून्य पर सिमट चुकी है। पार्टी का जहां पहले से ज्यादा खराब प्रदर्शन रहा है, वहां के कोआर्डिनेटरों से लेकर जिला स्तर के कई पदाधिकारियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई भी हो चुकी है। इसके बाद मायावती ने उत्तर प्रदेश के साथ ही पार्टी के देशभर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष बैठक की। बता दें कि इस सामूहिक बैठक के बाद बसपा प्रमुख अलग-अलग राज्यों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी। झारखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र व हरियाणा में निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए मायावती वहां कि टीम में व्यापक बदलाव कर सकती हैं ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी का पहले से बेहतर प्रदर्शन रहे।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]