♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर काशी के विभूतियों हुए काशी नवरत्न व काशी गौरव सम्मान से अलंकृत।*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। दिनांक 21 जून, दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को महमूरगंज स्थित होटल जीनिया में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली विशिष्ट विभूतियों को काशी नवरत्न एवं काशी गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पदमश्री पंडित शिवनाथ मिश्रा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी मुक्तानंद सरस्वती जी महाराज ने की। काशी नवरत्न सम्मान समारोह में अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक मिलन श्रीवास्तव ने किया।
तत्पश्चात काशी नवरत्न की सभी विभूतियां सर्वश्री पण्डित शिवनाथ मिश्र, स्वामी मुक्तानंद सरस्वती, सचिन मिश्रा, डॉ अनूप जायसवाल, डॉक्टर ए के कौशिक, पंकज टेकरीवाल, सृष्टि सिंह, मेराज शाह, चक्रवर्ती विजय नावड तथा काशी गौरव सम्मान मनोज कुमार सिंह, राजेश शंकर श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह पिंकी, डॉ गीता कुमारी, विजेता सचदेवा, प्रकाश अग्रवाल, प्रिंस हसन, साक्षी पांडेय, डॉ कमलेश सिंह, डॉ एच के श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मिश्रा, डॉ पियुश हरि,चंदू अग्रवाल, शहजाद खान आदि को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम पूर्व भजन गायक पण्डित राकेश तिवारी ने काशी की महिमा पर भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया। कार्यक्रम में आये सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्रम ,पुष्प गुच्छ,उपहार एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]