
अयोध्या धाम से बक्सर सिद्धाश्रम रघु भूमि से तपोभूमि तक की यात्रा हेतु वाराणसी का जत्था चंद्र वाटिका लान से किया *यात्री दल को वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविंद कुमार सिंह ने नारियल और अंग वस्त्रम देकर यात्रा की सफलता हेतु की कामना ||*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी :- अयोध्या धाम से बक्सर सिद्धाश्रम रघु भूमि से तपोभूमि तक की यात्रा हेतु 21जून शुक्रवार को वाराणसी का जत्था मीरापुर बसहीं स्थित चंद्र वाटिका लान से प्रस्थान किया | यात्री दल को वरिष्ठ पत्रकार डॉ.अरविंद कुमार सिंह ने नारियल और अंग वस्त्रम देकर यात्रा की सफलता हेतु कामना किया |
यात्रा संयोजक संदीप प्रताप सिंह ने बताया कि हर वर्ष यह यात्रा माता सरयू के अवतरण दिवस ज्येष्ठ की पूर्णिमा को अयोध्या धाम से चलकर अंबेडकर नगर,आजमगढ़ मऊ, बलिया होते हुए बक्सर धाम तक जाती है उन्होंने बताया कि यह यात्रा उस मार्ग से जाती है जहां से विश्वामित्र प्रभु श्री राम और लक्ष्मण को लेकर यज्ञ की रक्षा के लिए पैदल गए थे | संरक्षक महेश्वर सिंह ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य मूल सरयू नदी की सफाई कर उसको सदानीरा बनाना है साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से मांग है कि विश्वमित्र मार्ग घोषित कर उसको और विकसित किया जाए |
यात्री दल में प्रमुख रूप से डॉ.संजय सिंह गौतम,रितेश श्रीवास्तव ,सतीश तिवारी, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार मिश्रा, गजानंद मिश्रा, डॉ अरुणेंद्र कुमार चौबे, महर्षि पांडे, विनोद सिंह, उमेश,रवि प्रकाश वर्मा ,विमलेश विश्वकर्मा, अंजय श्रीवास्तव आदि लोग सम्मिलित है