♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*पार्टी कार्यालय में अपने भव्य स्वागत से अभिभूत अफजालअंसारी ने कहा– इंडिया गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है, मेरी जीत**

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर 13जून ।इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओ की बैठक पुर्व विधायक राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता मे पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह भवन पर आयोजित हुई।
इस अवसर पर इंडिया गठबन्धन के सभी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी जी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। सांसद अफजाल अंसारी ने इंडिया गठबंधन के सभी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त किया।
सांसद अफजाल अंसारी ने इस अवसर पर अपनी जीत को इंडिया गठबंधन के नेताओ एवं कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने तो इंडिया गठबंधन को जिता ही दिया था लेकिन सरकार के दबाव और प्रसाशनिक अधिकारियों की हेराफेरी के चलते भले ही लोकसभा के चुनाव मे इंडिया गठबंधन बहुमत से तनिक दूर रह गया हो लेकिन यही गठबंधन 2027 के विधान सभा चुनाव में योगी सरकार को सत्ता से बेदखल करने मे कामयाब होगा। उन्होने कहा कि देश के युवाओं,छात्रों और आमजनता ने इंडिया गठबन्धन के पक्ष मे झूमकर मतदान किया। इंडिया गठबंधन उनके हक हकूक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम करेगा।
इस बैठक मे मुख्य रूप से भाकपा के वरिष्ठ नेता अमेरिका यादव,भाकपा के जिला सचिव जनार्दन राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम,रविकांत राय, मार्कंडेय सिंह, माकपा के वरिष्ठ नेता बिजय बहादुर सिंह,पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, रामधारी यादव, जन अधिकार पार्टी रामविजय यादव, भाकपा माले के जिला सचिव शशिकांत कुशवाहा ,के जिलाध्यक्ष रंग जी कुशवाहा, आमिर अली, दिनेश यादव, डाॅ समीर सिंहआदि उपस्थित थे।
इस बैठक का संचालन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]