♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीत का प्रमाणपत्र पाकर भावविभोर हुए मोदी |*| *मन में नहीं कोई मलाल,पूछा काशीवासियों का हाल ||* *पीएम मोदी ने काशी की जनता का जताया आभार *||*

G R News

सम्पादक वेद प्रकाश श्रीवास्तव

वाराणसी :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र से जीत के बाद गुरुवार की शाम पहली बार काशीवासियों से मुलाकात की इस दौरान वे भावविभोर हो गए काशी से दिल्ली पहुंचे जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने उनको जीत का प्रमाणपत्र सौंपा | पीएम मोदी ने प्रमाणपत्र को जनता का जनादेश बताते हुए ससम्मान ग्रहण किया उन्होंने सभी काशीवासियों को साथ बैठाया काशी का हाल पूछा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से काशी की जनता का आभार जताया |

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पीएम मोदी से मुलाक़ात के पश्चात कहा कि पीएम मोदी भारतीय इतिहास के ऐसे द्वितीय प्रधानमंत्री है जो तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे | वाराणसी लोकसभा से लगातार तीसरी बार निर्वाचित सांसद व यशस्वी प्रधानमंत्री को जनप्रतिनिधि व प्रमुख पदाधिकारीयों के साथ लोकसभा निर्वाचन 2024 का प्रमाणपत्र प्रधानमंत्री आवास पर उन्हें सौपने का सौभाग्य मिला हम सभी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ |

काशी से प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल,प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल, मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु,महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,सुरेन्द्र नारायण सिंह औढे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, एमएलसी धर्मेन्द्र राय आदि शामिल थे ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]