♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*वोट दीजिए, उंगली पर निशान दिखाइए और 25% का डिस्‍काउंट पाइए… गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की मतदान प्रतिशत बढ़ाने कीअनोखी पहल**

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर । डीएम आर्यका अखौरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत 1 जून को यहां वोट डाले जाएंगे और इसके लिए डीएम ने अनोखी पहल की है. उन्होंने वोटिंग के लिए लोगों को प्रोत्‍साहित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सिनेमा हॉल और शॉपिंग पर डिस्‍काउंट की पेशकश की है.
डीएम आर्यका अखौरी के मुताबिक, गाजीपुर में मतदाताओं को दो से चार जून तक कई चीजों में डिस्काउंट दिया जाएगा. लेकिन इसके लिए वोटर्स को अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा. मतलब- एक जून को वोट डालिए और दो से चार जून तक डिस्काउंट का लाभ उठाइए.
गाजीपुर डीएम ने कहा कि 1 जून को मतदान करें और दो से चार जून तक स्थानीय सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल में 25 प्रतिशत की छूट पाएं. छूट पाने के लिए मतदाताओं को अपनी उंगली पर लगी स्याही या वोटिंग मार्क दिखाना होगा. जिला प्रशासन के इस ऐलान के बाद लोगों और खासतौर पर युवाओं में उत्साह है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]