
समृद्ध देश,राष्ट्र हित के लिए मतदान अवश्य करें – ब्रांड एंबेसडर लोकसभा चुनाव वाराणसी ||*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी:- लोहता स्थित महिला महाविद्यालय में लगभग एक हजार छात्राओं ,शिक्षिकाओ,
कर्मचारियों के बीच मतदान का संकल्प दिलाया गया राजेश कुमार सिंह मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर तथा अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा मतदाता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर ने संयुक्त रूप से सभी को मतदान की शपथ दिलाई | राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने सभी को जागरुक करतें हुए कहा कि मतदान करना हम सब का कर्तव्य है और अधिकार भी है मतदान से हम एक तरह से अपने देश का पांच वर्ष के लिए भविष्य निर्धारित करते हैं इसलिए देश के हित को ध्यान में रखकर स्वयं विचार करके सब लोगों को मतदान करना चाहिए समृद्ध देश, राष्ट्रहित के लिए मतदान अवश्य करें |
एथलीट नीलू मिश्रा ने मतदान के तरीके और उसके महत्व पर प्रकाश डाला विपुल शंकर पांड्या अध्यक्ष रोटरी क्लब ने कहा कि मतदान करते समय हमें जातिगत और स्वार्थों से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए, विकास समिति के सचिव वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि जलपान से पुर्व मतदान अवश्य करें और मतदान के लिए प्रेरित करे | पियूष माडिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने कछुआ और खरगोश की कहानी बताई और एक दूसरे को सहयोग करते हुए मतदान पर प्रकाश डाला,अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के चेयरमैन शशिकांत सिंह ने किया संचालन राकेश कुमार सिंह,अभिषेक सिंह, प्रियांशी तिवारी,अंकिता सिंह ने किया ||








