
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्यादा से ज्यादा मतो से जिताने हेतु छात्र लोजपा राम विलास की वाराणसी में हुई बैठक ||*

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी:- अखरी स्थित होटल मंदिरिइन मे 77- वाराणसी लोकसभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी से भारी संख्या में जिताने और जीत का अंतर बढ़ाने हेतु छात्र लोजपा रामविलास की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष (छात्र) यामिनी मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की गई |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोजपा रामविलास राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता मणिशंकर पांडेय ने बताया कि यह हमसब लोग का सौभाग्य है कि हमलोग को एक सांसद नही बल्कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को चुनने का मौका मिलते आ रहा है और हम सबका यह फ़र्ज़ बनता है कि उनको भारी से भारी मतों से जीताकर सदन में पहुचाने का कार्य करे इसी क्रम में यामिनी मिश्रा ने सभा मे आये सैकड़ो लोगो को दिशा निर्देश दिया जिससे आने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री जी को ज्यादा से ज्यादा मत मिल सके |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्पण पाठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र लोजपा (रा) ,सौरभ गोस्वामी राष्ट्रीय सचिव छात्र लोजपा (रा) , आशु वर्मा ,मानवेन्द्र प्रसाद , सिद्धार्थ सिंह , योगेश मौर्य ,शुभम सिंह ,गोविंद विश्वकर्मा ,संतोष भार्ती आदि सैकड़ो की तागाद में लोग मौजूद रहे ||








