*नवरात्रि के उपलक्ष में मानिकपुर माता के मंदिर में भंडारा एवं लोकगीत का आयोजन संपन्न*

G R NEWS ब्यूरो वाराणसी अमित श्रीवास्तव
वाराणसी नवरात्रि की समाप्ति के उपलक्ष में चौरा माता मंदिर मानिकपुर मंडुवाडीह में धूमधाम से भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आनंद मौर्य ,श्यामधर सिंह ,डॉक्टर अशोक पटेल ,राजेश पटेल ,प्रमोद पटेल अंकित सिंह पप्पू पटेल ,रामचंद्र पटेल ,जयप्रकाश ,बिंदेश्वरी यादव उपस्थित रहे। इस पुनीत कार्यक्रम में विंदेश्वरी यादव के सौजन्य से लोकगीत के साथ भंडारे का कार्यक्रम मां के जयकारे के साथ संपन्न हुआ,।








