95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने हर्षोउल्लास से मनाया 36वां स्थापना दिवस ,कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि **||

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी:- किसी भी बटालियन के लिए उसका वार्षिकोत्सव अपना विशेष महत्त्व रखता है 95 बटालियन सीआरपीएफ परिवार के लिए इस दिन का उतना ही महत्त्व है जितना कि किसी व्यक्ति के जन्मदिन का होता है | 95 बटालियन सीआरपीएफ की स्थापना दिवस होने के कारण प्रतिवर्ष एक अप्रैल को इसका स्थापना दिवस मनाया जाता है | 36वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि दी तत्तपश्चात क्वार्टर गार्ड पर विशेष गार्ड की सलामी ली और सभी कार्मिकों को बधाई दी एवं बटालियन के कार्यों को याद किया |
इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, शाम के समय एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश कुमार पुलिस उप महानिरीक्षक समूह केंद्र चंदौली थे |वाहिनी के जवानों ने विभिन्न प्रकार के लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर वातावरण में संगीत घोल दिया इसके पश्चात बड़े खाने में सभी ने एक साथ भोजन किया |
इस अवसर अनिल कुमार सिंह सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष, श्रीकांत मिश्रा प्रमुख अर्चक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, डॉ अजय तिवारी , अध्यक्ष नई सुबह संस्था , श्रुति जैन बहु बेटी संस्था ,संत अतुलानंद के अध्यापक व बच्चे तथा वाहिनी के अधिकारी व जवान एवं उनके परिवार सम्मिलित हुए ||








