♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बिना कुसूर बेइंतहा जुल्म ढा रही है-भाजपा सरकार गरीब की सेवा ही मेरी खता- अफजाल अंसारी

G R News
आज दिनांक 4 मार्च को समाजवादी पार्टी के सैदपुर विधान सभा के तत्वावधान में बाजार स्थित निर्मल उपवन में सैदपुर विधान सभा के अध्यक्ष कमलेश यादव की अध्यक्षता में पार्टी के गाजीपुर लोकसभा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत समारोह एवं बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक अंकित भारती और विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर माननीय अफजाल अंसारी का स्वागत किया।
अपने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि इस देश प्रदेश का किसान और नौजवान दुखी है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसान नौजवान आत्महत्या कर रहा है। लेकिन यह सरकार उनके दुख दर्द मे शरीक न होकर सत्ता पर पुन: काबिज होने के लिए षड्यंत्र और साजिशें रचने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। हम सबके समक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है।यदि हम उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा।यह चुनाव तय करेगा कि इस देश में लोकतंत्र कायम रहेगा कि नहीं। यदि आप चाहते हो कि इस देश में लोकतंत्र,देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय, देश का सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रहें तो इस देशसे भाजपा सरकार को हर कीमत पर बेदखल करना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर नाहक जुल्म करने का आरोप लगाते हुए कहा इस सरकार में गरीब की सेवा करना भी गुनाह हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही नीतियों के चलते उनके नेता भी परेशान है। उनके नेता टिकट वापस कर रहे हैं ,जिन्हें टिकट नहीं मिला वह सन्यास ले रहे हैं इसके बावजूद भाजपा सत्ता के मद में मदहोश होकर ” इस बार चार सौ पार ” का अंहकारपूर्ण नारा दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीनी हकीकत से पूरी तरह से नावाकिफ है।उन्हें बेरोजगार नौजवानों और किसानों ,व्यापारियों, महिलाओं के गुस्से के अंदेशे से पूरी तरह बेख्याल है।
किसान और नौजवान चुनाव का इंतजार कर रहा है । उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का कारोबार करती है। हम सबको जनता के बीच जाकर इनके झूठ का पर्दाफाश करने की जरूरत है।
इस अवसर पर स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा अम्बेडकर जी के संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा का नैतिक पतन होने के कारण देश में आज लोकतंत्र मृत्युशैय्या पर है। भाजपा सरकार ने लगातार नौजवानों और किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार के पेपर लीक कारोबार के चलते नौजवानों का भविष्य अंधेरे में हैं। भाजपा नौजवानों को नौकरी देना नही चाहती इसलिए पेपर लीक की साजिश रचती है। उन्होंने कहा कि दंभपूर्ण बोल,आचरण और वादाखिलाफी के चलते जनता भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। आज की तारीख में पीडीए तबके के साथ साथ परी जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।
विधायक अंकित भारती ने कहा कि भाजपा सरकार का जुल्म लगातार बढ़ता जा रहा है। न उसे लोकतांत्रिक मान्यताओं का ख्याल है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं का। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान, किसान,छात्र ,व्यापारी सभी आक्रोशित हैं। समाजवादी पार्टी उनके जुल्म और दमन का डटकर मुकाबला करेंगी। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से उपजे जनाक्रोश के चलते धर्म की आड़ में छिप रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार नौजवान रोजगार न मिलने के चलते अपनी डिग्रियाँ फूंक रहा है और आत्महत्या कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को न हया है न लाज। इस सरकार के अंदर न नैतिकता है न संवेदना।
इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,ओपी भारती,हरिनाथ यादव, खेदन यादव, देवनाथ कुशवाहा,रामजी सोनकर, श्री राम गौतम,हीरा सिंह यादव, रजई यादव ,गोविंद यादव, राजू पांडे,रामविजय चौहान, रविन्द्र प्रताप यादव,हुकूम यादव, आदि उपस्थित थे।
इस बैठक का संचालन पुर्व विधान सभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]