♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जौनपुर-प्रयागराज हाइवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में छह मजदूरों की मौत*

G R News
जौनपुर। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में ट्रॉली सवार छह मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। घटना बीती देर रात की है। हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सिकरारा अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले लगभग सात मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार थे। प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर हुई तो ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में टैक्टर ट्रॉली पर सवार छह लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर थाना सिकरारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज हेतु सीएचसी मछलीशहर भेजा गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम तत्काल पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

इनकी हुई मौत : हादसे में अलीशाहपुर निवासी नीरज सरोज (28), राजेश सरोज (45), संग्राम सरोज (25), चाईं मुसहर (20), वीरपालपुर निवासी अतुल सरोज (30), बथुवावर निवासी गोविंदा बिंद (30) की मौत हुई है.”

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]