♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मिक्सर मशीन और बाइक के बीच टक्कर, चार की मौत*

G R News

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई तिलकारी गांव के पास ट्रैक्टर रहित मिक्सर मशीन और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना सोमवार की देर रात में हुई। बाइक सवार शैलेंद्र राजभर (25) व बंटी राजभर (26) निवासी खनवर व मिक्सर मशीन सवार शिवदरस (52) निवासी गहना थाना हलधरपुर जनपद मऊ व एक अज्ञात 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसको उपचार कर चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी है। थाना प्रभारी अतुल मिश्रा ने बताया कि एक ट्रैक्टर पर सवार मजदूर ढलाई मिक्सर मशीन लेकर कहीं से छत ढलाई का काम कर वापस घर लौट रहे थे। रात होने के कारण दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हुई। जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद सभी परिवारों में कोहराम मचा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रोते-बिलखते परिजनों की चीख पुकार सुन पूरा परिसर गमगीन हो गया।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]