♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*टैबलेट से उपस्थिति बिल्कुल अव्यावहारिक–सनतकुमार सिंह*

G R News

वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनतकुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक एवं संविलित विद्यालयों में 15 फरवरी से मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने वाले बच्चों की उपस्थिति टैबलेट के माध्यम से सम्पादित किये जाने हेतु महा निदेशक द्वारा आदेश जारी किया गया है,जो बिल्कुल अव्यावहारिक है। सनतकुमार सिंह ने कहा कि बाल्यावस्था की उम्र के बच्चों का फोटो लेना नियमों के सर्वथा विपरीत है,उक्त आदेश को वापस लिये जाने योग्य है। वहीं दूसरी ओर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में टैबलेट उपलब्ध नहीं कराया गया है। शिक्षकों का कहना है कि जिन विद्यालयों को टैबलेट प्रदान भी किया गया है उन्हें विभागीय सिम कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है जिससे टैबलेट का संचालन कराया जाना सम्भव नहीं है। एक तरफ सभी विद्यालयों को टैबलेट की उपलब्धता सुनिश्चित किये व बगैर सरकारी सिम कार्ड की उपलब्धता के टैबलेट संचालन कराये जाने का आदेश उचित नहीं है। टैबलेट का उपयोग विभागीय सूचनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित होना चाहिये। संघ का मानना है कि टैबलेट के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाना किसी भी तरीक पर उचित नहीं है।संगठन टैबलेट से उपस्थिति का पुरजोर विरोध करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]