♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*स्वयं सहायता समूह की 50 उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियो का हुआ सम्मान*

G R News

गाजीपुर 10 फरवरी, 2024(सू0वि0) – दीन दयाल अन्त्योदय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों/ग्राम संगठनों/ संकुल स्तरीय संघों के पदाधिकारियों के साथ जनपद स्तरीय शक्ति संवाद, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ का 01 दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन शक्ति वंदन अभियान/चाय पर चर्चा जिला पंचायत अध्यक्ष संपना सिंह एवं पूर्व विधायक जमानियॉ सुनिता सिंह, महिला मोर्चा साधना राय, किरन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल सिंह की अध्यक्षत में एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों/ग्राम संगठनों/संकुल स्तरीय संघों (सी०एल०एफ०)/ सी०एम०टी०सी० एवं उत्पादक समूहों, कृषि उत्पादक संगठनों (एफ०पी०ओ०)/प्रोड्यूसर इंटरप्राइजेज के पदाधिकारियों, सदस्यों, खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (आई०एस० बी०)/ बी०एम०एम० विकास खण्ड स्तरीय सह नोडल अधिकारी, के साथ जनपद स्तरीय शक्ति संवाद एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियॉ भी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाये आज के समय में अच्चे कार्य कर ही है और आगे भी करती रहेगी। जिससे समाज में महिलाओं के प्रति नया आगाज की शुरूवात हो गयी है। प्रेरणा कैट्रीन के माध्यम से महिलाओं में जागरूक तापैदा हुआ है जिससे वो आगे चढ़-बढ़ कर हिस्सा ले रही है। जिला पंचायत अध्यक्षा ने समूहो का उत्साह वर्धन किया एवं तन-मन-धन एवं इमानदारी से कार्य करते रहने की अपील की। मा0 अध्यक्षता द्वारा 50 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम तहसील स्तर एवं ब्लाक स्तर पर अच्छे कार्य करने वाले को सम्मानित किया जायेगा। यह मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि सभी को रोजगार मिले एवं सभी का परिवार चले।
उपायुक्त स्वरोजगार द्वारा विस्तृत रूप से कार्यक्रम के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों का सम्मान समूह सखी, बैंक सखी, स्वास्थ्य सखी, आजीविका सखी, उद्योग सखी, सी०आर०पी० आई०सी०आर०पी० सीनियर सी०आर०पी० आई०पी०आर०पी० बी०सी० सखी, विद्युत सखी, टी०एच०आर० प्लांट व हाईटेक नर्सरी के संचालक समूहों की दीदियों, जनपद में फार्म व नॉन फार्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट उत्पाद तैयार करने वाली दीदियों, विभिन्न प्रदेशों के सरस मेले में प्रतिभाग करने वाले उत्कृष्ट समूहों की दीदियों, दुग्ध उत्पादक कम्पनियों से जुड़ी समूह की दीदियाँ, विशेष रूप से जनपद की चिन्हित लखपति दीदियों तथा मा० प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम में उल्लिखित से 300) दीदियों को प्रशस्ति पत्र व आई0ई०सी० सामग्री का वितरण (प्रत्येक सेक्टर से मिलाकर कुल संख्या 200-मिशन अन्तर्गत संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी उपायुक्त (स्वतः रोजगार) एवं जिला मिशन मैनेजर (समस्त थीम) व बैंकर्स एवं आरसेटी के प्रतिनिधि द्वारा दी जायेगी। प्रतिभागिता जनपद के समस्त जनप्रतिनिधिगण, सी०एल०एफ० के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारीगण, बैंकर्स एवं आरसेटी के प्रतिनिधि, मिशन के साथ कन्वर्जेन्स विभागों के सम्बन्धित अधिकारीगण, खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०). जनपद एवं विकासखण्ड स्तर के  समस्त स्तरीय मिशन के समस्त प्रोफेशनल्स। मिशन अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों / ग्राम संगठनों / संकुल स्तरीय संघों के पदाधिकारियों के साथ विधानसभा वार/विकासखण्ड वार संवाद एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली अन्य दीदियों को प्रशस्ति पत्र एवं शक्ति किट का वितरण दिनांक 11, 12, 13 अथवा 14 फरवरी, 2024  को कार्यशाला  के माध्यम से किया जायेगा।


…………………………..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]