♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नरेंद्र मोदी भारत के इस सदी के महानायक हैं – प्रमोद वर्मा*

G R News
जखनिया गाजीपुर। आज मन की बात प्रधानमंत्री जी के साथ का 109वाँ एपिसोड रेडियो पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा बूथ संख्या 203 पर पार्टी कार्यकर्ताओं व व्यापारियों के साथ सुना। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा मोदी जैसा प्रधानमंत्री न भूतों हुआ है ना भविष्य में होगा। मोदी भारत के लिए इस सदी का नायक है उन्होंने देश के सांस्कृतिक सामरिक, आर्थिक क्षमताओं को अग्रणी किया और देश मे रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहें है। मोदी जी की बातों को आत्मसाथ करते हुवे कहा कि इस साल हमारे संविधान के भी 75 वर्ष हो रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के भी 75 वर्ष हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र के ये पर्व, मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को और सशक्त बनाते हैं। 2024 का ये पहला ‘मन की बात’का कार्यक्रम है। अमृतकाल में एक नयी उमंग है, नयी तरंग है। दो दिन पहले हम सभी देशवासियों ने 75वां गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया है। हमारे संविधान की मूल प्रति के तीसरे अध्याय में भारत के नागरिकों के मूलभूत अधिकारों का वर्णन किया गया है और ये बहुत दिलचस्प है कि तीसरे अध्याय के प्रारंभ में हमारे संविधान निर्माताओं ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के चित्रों को स्थान दिया था।
उन्होंने कहा, ‘प्रभु राम का शासन, हमारे संविधान निर्माताओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत था और इसलिए 22 जनवरी को अयोध्या में मैंने ‘देव से देश’ की बात की थी, ‘राम से राष्ट्र’ की बात की थी।’ उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर ने देश के करोड़ों लोगों को मानो एक सूत्र में बांध दिया है। सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबकी बातों में राम, सबके हृदय में राम। 22 जनवरी की शाम को पूरे देश ने रामज्योति जलाई, दिवाली मनाई। इस दौरान देश ने सामूहिकता की शक्ति देखी, जो विकसित भारत के हमारे संकल्पों का भी बहुत बड़ा आधार है। नरेंद्र मोदी ने देश के सभी लोगों,वर्गों को एक सूत्र में बांध दिया है। आज नरेंद्र मोदी कुछ भी कहते हैं यह देश ही नहीं पूरा विश्व उनकी बातों को गौर से सुनता है। लोगों को भरोसा है मोदी जो कहते हैं वह करते हैं मोदी है तो मुमकिन है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा धर्मवीर भारद्वाज, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रशान्त सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, मोनू पाण्डेय, रिंकू सिंह, पिंटू कुमार, राजेश चौहान, मोनू खान, रामनिवास, शैलेश यादव, आशीष यादव, मोनू सिंह, काजल कश्यप, अंकिता, इस्त्याक अंसारी,नुरायन सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]