*गोंहदा भगवान बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना, हुआ प्रदेश सचिव श्याम नारायण कुशवाहा का सम्मान*

G R News
गोंहदा गाज़ीपुर 26जनवरी। स्थानीय भगवान गौतम बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परंपरागत ढंग से समारोह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर गौतश्रम बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज गोंहदा गाजीपुर के प्रबंधक श्री प्रहलाद कुशवाहा जी के द्वारा प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभागश्री श्याम नारायण कुशवाहा जी का स्वागत किया गया एवं प्रधानाचार्य श्री राधे श्याम राय जी द्वारा स्वागत किया गया ।प्रबंधक एवं विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों सहित उपस्थित जनसमूह द्वारा राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन भारतीय संविधान देश में लागू हुआ था स्कूल की छात्राओं का आह्वान करते कहां के आप सभी देश की भविष्य है मनोयोग से शिक्षा ग्रहण कर एक सशक्त भारत का निर्माण करना है। अवसर पर अरविंद ,राहुल सर, प्रभात रंजन सिंह ,मनोज चौहान ,गंगासागर कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे








