*डीआईजी परिक्षेत्र वाराणसी ने किया पैदल गस्त कर आम जन मानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया **

G R News गाजीपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र,वाराणसी* द्वारा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में जनपद गाजीपुर के थाना कोतवाली के कस्बा क्षेत्र में पैदल गस्त/रूट मार्च किया गया तथा आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया गया। यह रूट मार्च विशेश्वरगंज से शुरू होकर मिश्र बाजार होते हुए कोतवाली परिसर में आकर समाप्त हुआ।इसके बाद थाना कोतवाली में स्थित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी,सभी थानों के थानाध्यक्ष तथा थानाध्यक्ष कोतवाली मय फोर्स मौजूद थें।
*मीडिया सेल*
*गाजीपुर*








