♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में मानव सड़क सुरक्षा मिशन का क्षेत्राधिकारी जमानिया एवं उप जिलाधिकारी सेवराई ने किया शुभारंभ, वाहन चालकों को किया जागरूक*

G R News

गाजीपुर के जमानियां पांडेय मोड़ के पास वाहन चालकों को रोक कर जागरूक किया गया की कोहरा ठंड के मौसम में अति आवश्यक होता है। की वाहन चलाने से पहले हेलमेट जरूर लगाएं और औरों को भी सलाह दें की हेलमेट का उपयोग करें। इसी को लेकर कोतवाली जमानियां स्थित पांडेय मोड़ के पास अभियान चलाया गया की सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट जरूरी है। इसी मुहिम के तहत सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से पांडेय मोड़ के पास मानव सड़क सुरक्षा मिशन एवं बाइकर बचाओ कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य तथा उपजिलाधिकारी सेवराई संजय कुमार यादव के हाथों से शुभारंभ किया गया। इस मुहिम में वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने बाइक हादसों से मौत के मुंह में समां रहे लोगों को बचाने की अनूठी पहल की है। इस दौरान बाइक पर बिना हेलमेट लगाकर कर चल रहे लोगों को रोक कर उन्हें जागरूक किया। इस कार्यक्रम का उदघाटन शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ने फीता काटकर किया। इसके साथ ही सेवराई उपजिलाधिकारी संजय कुमार यादव द्वारा भी अभियान चलाकर चालको को जागरूक किया। बाइकर बचाओ मुहिम के तहत संस्था के लोग तथा क्षेत्राधिकारी ने बैगर हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल चालकों को रोक कर उन्हें जागरूक किया। इस मौके पर डा. वसीम रजा अंसारी सहित आदि लोग उपस्थित थे। बताया जाता है। की मानव सड़क सुरक्षा मिशन एवं बाइकर बचाओ मुहिम हेलमेट जागरूकता अभियान का कैंप पांडेय मोड़ पर क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया। इस मौके पर बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। तथा लोगों को जागरूकता के लिए पंपलेट का वितरण किया गया। जिस पर बाइक चलाने के कई नियम अंकित थे। सामाजिक संस्था सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ. वसीम रजा ने कहा कि बाइकर अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाए। सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट बहुत जरूरी है, अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में खासकर सर पर चोट लगने से उन चालकों की मौत होती है। जो हेलमेट नहीं लगाए रहते हैं। इसलिए जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट का इस्तेमाल हर हाल में करें। बाइकर जब रोड पर बाइक ले कर निकले तो ट्रैफिक नियम का पालन करें। अपने साइड में चले। किसी वाहन को ओवरटेक सावधानी पूर्वक करें। जिससे दुर्घटना से बचा जा सके और सुरक्षित अपने मंजिल तक पहुंचा जा सके। इस मौके पर आदि मौजूद रहे। उक्त मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव, राम प्रकाश तिवारी, सुरेश कुमार मौर्य, संदीप कुमार, आनंद भारती, अरुण कुमार यादव, मोहम्मद शाहिद आदि पुलिस कर्मियों के साथ तौहीद अंसारी, उमेश सिंह, वसीम रजा अंसारी, सेराज अहमद, सादिक अली, नेसार अहमद वारसी आदि लोग मौजूद रहे। अभियान के तहत वाहन चालकों को जागरूक करते एसडीएम संजय कुमार यादव, सीओ विधि भूषण मौर्य के साथ कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव आदि पुलिस कर्मी शामिल होकर जागरूकता को फैलाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]