*प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय हीरावती चौबे को पूर्व कांग्रेस महासचिव सतीश चौबे एवं भाब्राप के राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने -अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि**

G R News
वाराणसी जिला अंतर्गत दानगंज, मोहनदासपुर निवासी
प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय हीरावती चौबे के ब्रह्मभोज में में हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सतीश चौबे , भारतीय ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, काशी के वरिष्ठ अधिवक्ता शशिभूषण पाण्डेय, शैलेन्द्र चौबे गुड्डू एडवोकेट, भजन गायक त्रिपुरारी चौबे पिंटू, वैदिक आचार्य कृष्ण मुरारी चौबे सोनू, भानु प्रताप शुकला सहित अनेकों लोगों का स्वागत हीरावती चौबे के सुपुत्र शिवशंकर चौबे मन्नू, दयाशंकर चौबे दयागुरु,अमलाशंकर चौबे ने संयुक्त रूप से किया।








