
क्षेत्राधिकारी जमानिया के पुनर्निमित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया, पुलिस कप्तान ने

G R News

*गाजीपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय जमानियां के जीर्णोद्धार/पुननिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण/उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों को टार्च और साफा का वितरण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया इसके पश्चात महोदय द्वारा थाना कोतवाली जमानियां कस्बा क्षेत्र में मय फोर्स पैदल गस्त/रूट मार्च किया गया तथा आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया गया। भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की तलाशी ली गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमनियां व जमानियां सर्किल के सभी थानाध्यक्ष मय फोर्स मौजूद थें।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















