♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

2047 तक भारत बनेगा विकसित, मोदी है तो मुमकिन है – कृष्ण बिहारी रॉय

G R News
गाजीपुर ।जखनिया ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा माँ वीणा वादिनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजीपुर भाजपा लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी रॉय ने कहा कि यह देश का यह अमृत काल चल रहा है, देश के जन सेवक सबके दुख सुख के साथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का किसान, नौजवान, गरीब, शोषित, वंचित आदिवासी, माताओ, बहनों, छोटे उद्यमियों के जन कल्याण के लिए भारत सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ करोड़ों करोड़ों लोगों को मिल रहा है। कृष्ण बिहारी ने दावे के साथ कहा कि जितना पक्का आवास, हर घर शौचालय, आयुष्मान कार्ड द्वारा लोगों का इलाज, हर गांव घर बिजली और छोटे उद्यमी को मोदी के गारंटी पर रोजगार करने के लिए पैसा किसानों को सम्मान निधि मिला है पूर्व की किसी सरकार ने इतना काम कभी नहीं किया है। वर्मा ने कहा भारत की आत्मा देश के गांव में बसती है, जब तक गांव का हर व्यक्ति खुशहाल नहीं होगा देश विकसित नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में शपथ लेते ही अपना पूरा जीवन देश की जनता और गरीबों को समर्पित कर दिया। आज उनकी देन है देश गरीबों का उत्थान करते हुए प्रगति की राह पर चल पड़ा है। आज मोदी के नेतृत्व में देश खुशहाल हुआ है, भय, भ्रष्टाचार, आतंकवाद खत्म हुआ है और देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है की आजादी के 100 वर्ष 2047 में पूरे होने जा रहे हैं, अपना देश विकसित देश बने और विश्व का सबसे मजबूत शक्तिशाली देश बने, और यह तभी सम्भव है जब सबका साथ मिलेगा, सबका विकास होगा। विकसित भारत यात्रा के विधानसभा संयोजक सुशील सिंह ने कहा पूर्वत की सरकारें किसानों नौजवानों की बात सबसे करते थे पर उनके जीवन में परिवर्तन लाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। आज सरकार की सारी योजनाएं शत प्रतिशत लोगों तक पहुंच रही हैं। जो योजना जानकारी के अभाव में नहीं पहुंच पा रही है तो यह मोदी की गाड़ी आई है इन योजनाओं से अवगत हो और जो भी अपने भाई उसके पात्र हैं इन योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन सिंह व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा व्यापारी नेता अशोक गुप्ता ने भी संबोधित किया और लोगों से जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की। इस मौके खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता, जखनिया ग्राम प्रधान नंदलाल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, मंडल महामंत्री पियूष सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रदेव कुशवाहा, दयाशंकर सिंह, अवधेश यति, कैलाश वर्मा, सुदामा यादव, विजयमद्धेशिया, पाचू कुशवाहा, प्रशांत सिंह, दीपक राम, चंदा देवी, दुर्गावती देवी, मिथिलेश यादव, हेमलता भारती, निर्मला देवी, पंकज सिन्हा, हरि राम सहित ग्राम सभा के प्रमुख लोग सभी विभागों के सरकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता उमाशंकर यादव संचालन प्रधानाचार्य अजित सिंह ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]